रोटरी क्लब ऑफ रामगढ़ ने मनाया 65वां स्थापना दिवस, केक काटकर सदस्यों ने दी शुभकामनाएं

Spread the love

रामगढ़, झारखंड : रोटरी क्लब ऑफ रामगढ़ ने गुरुवार देर शाम गांधी चौक स्थित रोटरी हाल में अपने 65वें स्थापना दिवस का उत्सव मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने की।

कार्यक्रम की शुरुआत संजय अग्रवाल द्वारा स्वागत भाषण से हुई। इसके बाद दीप प्रज्वलन कर आयोजन का औपचारिक शुभारंभ किया गया, जिसमें संजय अग्रवाल, विजय कुमार, प्रोजेक्ट चेयरमैन सुरेश पी. अग्रवाल और पूर्व अध्यक्षगण शामिल रहे।

शुभ अवसर पर प्रोजेक्ट चेयरमैन सुरेश पी. अग्रवाल ने क्लब के इतिहास की जानकारी साझा करते हुए बताया कि रोटरी क्लब ऑफ रामगढ़ की स्थापना 5 नवंबर 1961 को हुई थी। शुरुआती दिनों में क्लब की बैठकें कैंटोनमेंट कार्यालय में होती थीं। उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब पिछले 65 वर्षों से लगातार सामाजिक सरोकारों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता आ रहा है और यह सेवा भावना आगे भी बनी रहेगी।

स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में उपस्थित सदस्यों और पूर्व अध्यक्षों ने केक काटकर एक-दूसरे को बधाई दी।

कार्यक्रम के अंत में क्लब के सचिव विजय कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

मौके पर संजय अग्रवाल, विजय कुमार, डीपी सिंह, राहुल जैन, सुरेश बगड़िया, कांता सोबती, नंदू गुप्ता, कमलेश्वर सिंह, संजय जैन, सुरेश बाउंडिया, संजय चौधरी, संजीव सिंह संजू, राजेश मोदी, आशीष दास, जेपी सिंह, मदन माहेश्वरी समेत कई सदस्य उपस्थित रहे।