कस्तूरबा गांधी इंटर कॉलेज में करियर परामर्श शिविर, छात्राओं ने सीखे रोजगार से जुड़े कौशल

Spread the love

रामगढ़, झारखंड : कस्तूरबा गांधी इंटर कॉलेज में गुरुवार, 6 अक्टूबर 2025 को एक दिवसीय काउंसलिंग एवं रजिस्ट्रेशन शिविर आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन ट्रांसफॉर्मिंग रूरल इंडिया फाउंडेशन (TRIF), जिला रोजगार कार्यालय और कॉलेज प्रबंधन के संयुक्त प्रयास से किया गया।

शिविर में विशेषज्ञों ने छात्राओं को 12वीं के बाद उपलब्ध विभिन्न कैरियर मार्गों, शैक्षणिक विकल्पों और भविष्य में बढ़ती मांग वाले क्षेत्रों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही, उन्हें बदलते समय में रोजगार पाने के लिए आवश्यक 21वीं सदी के कौशल, जैसे—तकनीकी दक्षता, संचार क्षमता, और समस्या-समाधान कौशल—के महत्व से भी अवगत कराया गया।

इसके अतिरिक्त, छात्राओं का जॉब पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन भी कराया गया, जिससे उन्हें आने वाले समय में उपलब्ध रोजगार अवसरों, प्रशिक्षण कार्यक्रमों और कौशल विकास योजनाओं की सूचनाएँ आसानी से मिल सकें।

कार्यक्रम में कॉलेज प्रबंधन के सदस्य, प्रधानाचार्य, TRIF की ओर से नेहा चतुर्वेदी निशांत, और जिला रोजगार कार्यालय से वंदना जी उपस्थित थीं।