उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय धान अधिप्राप्ति अनुश्रवण समिति की हुई बैठक 

Spread the love

रामगढ़, झारखंड : शुक्रवार को उपायुक्त रामगढ़  फैज अक अहमद मुमताज की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में जिला आपूर्ति कार्यालय द्वारा किए जा रहे कार्यों से सम्बंधित जिला स्तरीय धान अधिप्राप्ति अनुश्रवण समिति की बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक के दौरान सर्वप्रथम उपायुक्त ने पिछले बैठक में दिए गए निर्देशों के आलोक में किए गए कार्यों की जानकारी ली। उपायुक्त ने धान अधिप्राप्ति कार्यों की जानकारी लेते हुए किसानों को किसी प्रकार की आ सुविधा न हो जिसके तहत पूरी तैयारी करने का निर्देश दिया गया, धान अधिप्राप्ति के उपरांत राशि का भुगतान ससमय सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।*

वहीं उपायुक्त द्वारा खरीफ विपणन 2025-26 धान अधिप्राप्ति योजना अंतर्गत पैक्स के चयन से संबंधित कई दिशा निर्देश भी दिया गया ।

बैठक में मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त आशीष अग्रवाल,उपसमाहर्ता श्रीमती कुमारी गीतांजलि, जिला आपूर्ति पदाधिकारी रंजीता टोप्पो सहित अन्य उपस्थित थे।