पतरातू पुलिया के पास मिला व्यक्ति का शव, इलाके में सनसनी

Spread the love

पतरातू (रामगढ़), झारखंड : पतरातू थाना क्षेत्र अंतर्गत कोतो पंचायत के शाही टांड़ स्थित पुलिया के पास शुक्रवार को एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान डाडीडीह गांव निवासी श्याम महतो (उम्र लगभग 45 वर्ष) के रूप में की गई है, जो पेशे से राजमिस्त्री था।

स्थानीय लोगों ने सुबह शव को देखा, जिसके बाद इसकी सूचना पतरातू पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का मुआयना किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।