Kidney Patient : जिले में डायलिसिस कराने वाले मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है.डायलिसिस के चौंकाने वाले आंकड़ों से स्वास्थ्य महकमा चिंतित हैं. विभाग के अनुसार किडनी मरीज 15 दिनों से लेकर 2 महीने में डायलिसिस करवाते हैं. आंकड़ों के अनुसार जिले में किडनी मरीजों की संख्या 3500 से अधिक है.
Kidney Patient in Deoghar : देवघर जिले में किडनी मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. डायलिसिस कराने वाले मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. जिले के डायलिसिस सेंटर के आंकड़ें बेहद चौंकाने वाले हैं. सदर अस्पताल के डायलिसिस सेंटर में वर्ष 2024-25 के बीच 6803 यूनिट डायलिसिस किया गया. इसके अलावा जिले के तीन निजी डायलिसिस सेंटर में 4500 डायलिसिस किया गया.
किडनी खराब होने के प्रमुख कारण
डायलिसिस के ये चौंकाने वाले आंकड़ों से स्वास्थ्य महकमा चिंतित हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि दौड़-भाग से भरे जीवन में इन दिनों लोगों की जीवनशैली अनियंत्रित हो चुकी है. लोग अपने खान-पान में ध्यान नहीं दे रहें हैं. इसके अलावा किडनी खराब होने के पीछे झोलाछाप चिकित्सकों द्वारा दी जाने वाली दवाइयां एक बड़ा कारण है. इन दिनों बेहद आम हो चुकी डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर भी इसके प्रमुख कारण है.