Pahalgam Attack: भारत के बायकॉट के बाद बर्बाद हो जाएगा पाकिस्तान क्रिकेट, PCB हो जाएगा कंगाल

Spread the love

Pahalgam Attack: पहलगाम में हुए आतंकी हमले से पूरा देश दुखी है और भारत सरकार पाकिस्तान के साथ हर संबंध को खत्म करने की कवायद में लग गई है. दूसरी ओर, बीसीसीआई ने भी पाकिस्तान के साथ किसी भी टूर्नामेंट में क्रिकेट खेलने से इनकार कर दिया है और आईसीसी को एक पत्र लिखा है. अगर ऐसा हुआ तो पाकिस्तान क्रिकेट पूरी तरह बर्बाद हो जाएगा, क्योंकि भारत की वजह से ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की कमाई होती है.

Pahalgam Attack: पहलगाम में हुए नृशंस आतंकवादी हमले के बाद, भारत सरकार ने पाकिस्तान को अलग-थलग करने के लिए कुछ महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं. ये कदम न केवल राजनीतिक दृष्टिकोण से बल्कि खेल के दृष्टिकोण से भी उठाए गए हैं, जिसका उद्देश्य पाकिस्तान के साथ सभी संभावित संबंधों को खत्म करना है. वैसे भी भारत 2012-2013 की सीरीज के बाद से पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय क्रिकेट नहीं खेल रहा है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) से कहा है कि भविष्य में वैश्विक आयोजनों में दोनों टीमों को एक ही समूह में न रखा जाए. पाकिस्तान का क्रिकेट राजस्व प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से भारत पर काफी हद तक निर्भर है. लेकिन, पहलगाम हमले के बाद भारत सरकार और बीसीसीआई ने अपना रुख सख्त करने का फैसला किया है, जिससे पाकिस्तान को भारी वित्तीय नुकसान उठाना पड़ सकता है.