रामगढ़: धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियानए पीएम जनमन सहित अन्य योजनाओं का लाभ बिरहोर समूह के लोगों को देने के उद्देश्य से उपायुक्तए रामगढ़ श्री चंदन कुमार के निर्देश पर पूरे रामगढ़ जिले में बिरहोर समूह के लोगों का सर्वे किया गया। सर्वे के तहत रामगढ़ प्रखंड अंतर्गत दोहाकातु एवं छत्तरमांडू में 90, मांडू प्रखंड अंतर्गत सुगियाए मुरपा, गोविंदपुर, बालादोहर, दुरुकस्मार, चैनपुर में 601, गोला प्रखंड अंतर्गत साडम में 30, पतरातू प्रखंड अंतर्गत डाड़ीडीह एवं हेहल में 98 व दुलमी प्रखंड के भालू में 23 कुल 842 बिरहोर समूह के लोगों का सर्वे किया गया। सर्वे के उपरांत बिरहोर समूह के लोगों को सरकार की विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियानए पीएम जनमन सहित अन्य योजनाओं का लाभ दिया जाएगा।