सृजनशीलता और लगन से ही नए भारत का निर्माण संभव है : प्राचार्य
रामगढ़ : आर्मी पब्लिक स्कूलए रामगढ़ कैंट की कक्षा दसवीं की छात्रा श्रेया मेहता ने अपने अद्वितीय वैज्ञानिक सोच और नए प्रयोग के बल पर इंश्पायर अवार्ड्स.मानक योजना 2023.24 के अंतर्गत अपनी उपलब्धि हासिल की। यह प्रतियोगिता 16 मई 2025 को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकारए नई दिल्ली के तत्वाधान में माध्यमिक शिक्षा निदेशालयए झारखंड राँची द्वारा राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी.सह.प्रोजेक्ट प्रतियोगिता का आयोजन अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेवए जिला विद्यालयए रांची में आयोजित किया गया था । जिसमें श्रेया मेहता ने राष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनी एवं परियोजना प्रतियोगिता के लिए चयनित होकर विद्यालय एवं पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। झारखंड राज्य के सैकड़ों विद्यालय से 42000 छात्र.छात्राओं ने भाग लिया जिसमें केवल 15 विद्यार्थियों का चयन इस प्रतिष्ठित मंच के लिए हुआ हैए और श्रेया उनमें से एक है। वह अब दिल्ली में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में झारखंड राज्य को प्रतिनिधित्व करेंगी। श्रेया की यह उपलब्धि सिर्फ एक पुरस्कार नहींए बल्कि हर उस छात्र के लिए प्रेरणा है जो नए विचारों को आकार देने का साहस रखता है।
प्रबंध समिति के अध्यक्ष व प्राचार्य ने दी बधाई
छात्रा श्रेया मेहता के इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ब्रिगेडियर दिग्विजय सिंह सेना मेडलए ने श्रेया को हार्दिक बधाई देते हुए कहाए ष्श्रेया जैसी प्रतिभाशाली छात्राएं न केवल विद्यालय बल्कि देश का भविष्य हैं।ष् वहीं विद्यालय के प्राचार्य पंकज कुमार जैन ने भी श्रेया को शुभकामनाएं देते हुए कहाए ष्श्रेया की यह सफलला उसकी कठिन परिश्रमए रचनात्मक सोच का परिणाम है। ऐसे विद्यार्थियों की उपलब्धियां अन्य छात्रों को भी विज्ञानए तकनीक और नई सोच की दिशा में आगे बढ़ने हेतु प्रेरित करती हैं। हमारा उद्देश्य सदैव छात्रों में जिज्ञासा और नेतृत्व के गुण विकसित करना रहा है और श्रेया ने यह सिद्ध कर दिखाया ।