श्री कृष्ण विद्या मंदिर के बच्चों ने शनिवार को प्राकृतिक छटा का आनंद उठाया। विद्यालय के कक्षा प्रथम से पांचवी तक के बच्चों को उनके अभिभावकों की सहमति से उरीमारी स्थित दामोदर नदी के तट पर ले जाया गया। वहां की प्राकृतिक छटाए जंगल तथा दामोदर नदी के छिछले पानी का बच्चों ने अत्यधिक लुफ्त उठाया। सभी बच्चों ने अपने.अपने वर्ग शिक्षक . शिक्षिका की देखरेख में रस्साकशीए फुटबॉलए वॉलीबॉलए अंताक्षरी एवं भीषण गर्मी में राहत देने वाली नदी के तट पर स्वच्छंद विचरण कर भरपूर आनंद उठाया। विद्यालय प्रबंधन की ओर से बच्चों को लाने ले जाने हेतु स्कूल बस की सुविधा तथा नाश्ते एवं स्वच्छ ठंडे पानी की व्यवस्था की गयी थी। विद्यालय प्राचार्य एम कृष्णा चन्द्रा ने बच्चों को उत्साहित करते हुए गंतव्य की ओर रवाना किया।
खेल शिक्षक के नेतृत्व में गया था घूमने दल
विद्यालय के खेल शिक्षक मनोरंजन चौधरी के नेतृत्व में उक्त आउटिंग का आयोजन किया गया था। कुल 59 बच्चों के साथ विद्यालय के शिक्षक . शिक्षिकाओं में आकांक्षा प्रियाए अंकिता प्रियाए अनीता महतोए अनिता कुमारीए सरिता सिंहए उषा सिंहए सोनल कुमारीए शोभा कुमारीए श्वेता प्रसादए रिंकी कुमारीए टेकलाल महतोए अमित सिंहए आतिश कुशवाहाए अंजना दास गुप्ताए अभिषेक वर्माए अनंत किशोर प्रसादए सुरेंद्र प्रसाद तथा गैर शिक्षक कर्मचारीगण इस अनोखे एवं मनोरंजक टूर के भागीदार बने।

प्रबंध समिति के अध्यक्ष ने बधाई दी
विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष आनंद अग्रवाल ;अधिवक्ताद्ध ने समर कैंप के सफल संचालनए समापन एवं इसकी एक अतिरिक्त श्रृंखला ;आउटिंगद्ध पर सभी विद्यालय कर्मचारी एवं बच्चों को बधाई दी।