रामगढ़ गुरुद्वारा पहुंचे सांसद मनीष जायसवाल,    सिखों के पांचवें गुरु श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस कार्यक्रम में हुए शामिल

Spread the love
सांसद मनीष जायसवाल का स्वागत करते गुरुद्वारा प्रधान व अन्य

गुरु अर्जुन देव ने अत्याचार के विरुद्ध सत्य, धर्म और मानवता के मार्ग पर अडिग रहते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान के लिए हमेशा जाने जाएंगे : मनीष जायसवाल

रामगढ़,झारखंड : शहीदों के सरताज, सिख धर्म के पाँचवें गुरु श्री गुरु अर्जन देव जी की शहीदी दिवस पर शुक्रवार को रामगढ़ अवस्थित गुरुद्वारा में आयोजित उनके शहीदी दिवस कार्यक्रम में हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल पहुंचे और यहां गुरुद्वारा में माथा टेककर उन्हें  नमन किया। तत्पश्चात सांसद मनीष जायसवाल ने यहां कीर्तन का आनंद लिया और सामूहिक लंगर में बैठकर प्रसाद ग्रहण किया ।मौके पर रामगढ़ के सिख समाज के पदाधिकारियों ने सांसद मनीष जायसवाल सहित अन्य भाजपा नेताओं का अंग-वस्त्र भेंट कर सम्मान किया। इस दौरान इस गुरुद्वारा समिति द्वारा मुफ़्त दंत चिकित्सा शिविर, बुजुर्गों के लिए निःशुल्क आयुष्मान कार्ड निर्माण शिविर, प्याऊ और लंगर का भी आयोजन किया गया ।मौके पर सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि गुरु अर्जन देव जी ने अत्याचार के विरुद्ध सत्य, धर्म और मानवता के मार्ग पर अडिग रहते हुए अपना बलिदान दिया। उनका जीवन त्याग, सेवा और सहनशीलता की मिसाल है। धर्म की रक्षा और सामाजिक सौहार्द्र के लिए दिया गया उनका बलिदान युगों तक समस्त मानव जाति को सच्चाई, साहस और करुणा के पथ पर चलने की प्रेरणा देता रहेगा ।

सुभाष चौक पर भाजपायियों ने किया सांसद का स्वागत

गुरुद्वारा पहुंचने से पूर्व सांसद मनीष जायसवाल का स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने रामगढ़ शहर के सुभाष चौक पर फूल माला पहनाकर और पुष्पगुच्छ भेंटकर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया ।

कार्यक्रम में उपस्थित लोग

मौके पर  रामगढ़ गुरुद्वारा प्रबंधन कमिटी के प्रधान प्रमदीप सिंह कालरा, रामगढ़ भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण मेहता, रामगढ़ जिला सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल, हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी, रामगढ़ विधानसभा के सांसद मीडिया प्रतिनिधि धनंजय कुमार पुटूस, मीत प्रधान अमरजीत सिंह, हरपाल सिंह होरा, मनमोहन सिंह लम्बा, जगजीत सिंह सोनी, हैप्पी छावड़ा, परमजीत सिंह सैनी,करमजीत सिंह जग्गी, इंद्रजीत सिंह कोहली, भाजपा जिला महामंत्री राजू चतुर्वेदी,विजय जायसवाल, प्रो संजय सिंह,रामगढ़ कैंट मंडल सांसद प्रतिनिधि अनमोल सिंह,जिला उपाध्यक्ष छोटन सिंह,महेंद्र प्रजापति,उमेश प्रसाद,प्रो आलोक सिंह,रामगढ़ कैंट मंडल अध्यक्ष सूर्यवंश श्रीवास्तव,मिथलेश मंडल,सुशांत पांडे,ब्रजेश पाठक,तरुण साव,सुमित अग्रवाल,सहित भारी संख्या में सिख समाज के लोग उपस्थित थे ।