रामगढ़, झारखंड : राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय,ओड़िसाद्वारा आयोजित एलएलबी प्रवेश परीक्षा में रामगढ़ की बेटी अभीश्री आनंदी ने सफलता पायी है। अभीश्री ने अखिल भारतीय स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त कर जिले का गौरव बढ़ाया। अभीश्री आनंदी के पिता अजीत गुप्ता सीआईएसएफ में इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं एवं माता रजनी गुप्ता गृहीणी है। यह परिवार प्रणीत टावर रांची रोड रामगढ़ में रहता हैं। अभीश्री की इस सफलता पर पूरे परिवार एवं सोसाइटी के लोगों मे हर्ष व्याप्त हैए सभी बधाई दी है।