रामगढ़, झारखंड : रामगढ़ स्थित शिवम् बाइक्स शोरूम में यामाहा के 70वें स्थापना दिवस के अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर शोरूम के साझेदार विजय मेवाड़ ने केक काटकर उपस्थित ग्राहकों को बधाई दी और कई आकर्षक ऑफर्स की घोषणा की।
श्री मेवाड़ ने बताया कि यामाहा के लोकप्रिय Ray ZR स्कूटर पर ₹7,000 की नगद छूट दी जा रही है, साथ ही इंजन पर 10 वर्षों की फ्री वारंटी भी प्रदान की जाएगी। इस प्रकार ग्राहकों को कुल मिलाकर ₹10,000 से अधिक का लाभ मिलेगा।
इसके अलावा, हाल ही में लॉन्च की गई FZS हाइब्रिड बाइक पर भी 10 वर्षों की इंजन वारंटी दी जा रही है। वहीं Fascino स्कूटर खरीदने वाले ग्राहकों को फ्री एक्सेसरीज़ का तोहफा मिलेगा। बाइक के अन्य सभी मॉडलों पर फ्री हेलमेट देने की भी घोषणा की गई है।
श्री मेवाड़ ने कहा कि
“इस मानसून सीजन में पहली बार इतनी बड़ी मात्रा में उपहारों की वर्षा की जा रही है। यामाहा की विश्वस्तरीय तकनीक, शानदार माइलेज और स्पोर्टी लुक को देखते हुए यह ग्राहकों के लिए सुनहरा अवसर है।”