रामगढ, झारखंड : गोमिया विधानसभा क्षेत्र से विधायक और झारखंड सरकार में पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री योगेंद्र प्रसाद के छोटे भाई भरत कपूर का आज सुबह हैदराबाद के AIG अस्पताल में इलाज के दौरान आकस्मिक निधन हो गया। वे पिछले नौ दिनों से अस्पताल में भर्ती थे।
भरत कपूर के निधन की खबर से मंत्री योगेंद्र प्रसाद और उनके परिजनों के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, आज शाम तक उनका पार्थिव शरीर रामगढ़ जिला के रामगढ़ प्रखंड के मुरुबंदा ग्राम स्थित आवास पर लाया जाएगा।
गौरतलब है कि पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान ही मंत्री योगेंद्र प्रसाद के पिता का भी निधन हो गया था। महज सात महीने के भीतर दो बड़े पारिवारिक क्षति ने उनके समर्थकों, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों को भी गमगीन कर दिया है।