रामगढ़ के सात्विक ने सीए फाइनल परीक्षा में प्रथम प्रयास में ही हासिल की सफलता

Spread the love

सात्विक अग्रवाल रांची चैप्टर के टॉप-5 में शामिल

रामगढ़ कैंट, झारखंड : इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) द्वारा मई 2025 में आयोजित सीए फाइनल परीक्षा का परिणाम रविवार को जारी किया गया। इस परीक्षा में रामगढ़ निवासी सात्विक अग्रवाल ने प्रथम प्रयास में ही दोनों ग्रुप में सफलता प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन किया है। सात्विक रांची चैप्टर के टॉप-5 सफल उम्मीदवारों में शामिल हैं । जिससे न केवल उनके परिवार को बल्कि पूरे रामगढ़ को गर्व का अनुभव हुआ है।

सात्विक अधिवक्ता विवेक अग्रवाल एवं संगीता अग्रवाल के पुत्र हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी बरकाकाना से, इंटरमीडिएट की पढ़ाई डीपीएस रांची से और वाणिज्य में स्नातक की पढ़ाई ज़ेवियर कॉलेज, कोलकाता से की है।

सात्विक अग्रवाल वरिष्ठ कर अधिवक्ता सुरेश पी अग्रवाल एवं गृहिणी शारदा अग्रवाल के पौत्र हैं। उनके चाचा शेखर शरद एवं चाची रक्षा अग्रवाल स्वयं चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं। इस प्रकार सात्विक अपने परिवार की शैक्षिक विरासत की तीसरी पीढ़ी के रूप में इसे आगे बढ़ा रहे हैं।

सात्विक ने अपनी सफलता का श्रेय गुरुओं के आशीर्वाद, दृढ़ संकल्प और कठिन परिश्रम को दिया है।