रामगढ कैंट, झारखंड :बोंगावर, रामगढ़ स्थित विनमैक्स प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री में रोटरी रामगढ़ सिटी ने 40 फलदार एवं छायादार पौधा लगाकर पर्यावरण को संतुलित करने का प्रयास किया है । अध्यक्ष आदर्श चौधरी ने कहा कि सभी को कम से कम अपने जीवन में पांच वृक्ष अवश्य लगने चाहिए । ताकि पर्यावरण संतुलित रह सके । प्रोजेक्ट चेयरमैन राजेश अग्रवाल ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन में काफी सहायक है । उनकी रक्षा का दायित्व हमारे ऊपर है । सचिव रोहित पंसारी ने लगातार एक सप्ताह अलग-अलग अनेक प्रतिष्ठानों में वृक्ष लगाने का संकल्प लिया । कार्यक्रम में सूरज अग्रवाल, हरीश चौधरी, सुमन चौधरी, अनिल गोयल,प्रकाश अग्रवाल,उमेश राजगढ़िया,किशन बंसल,अजय अग्रवाल, डॉक्टर राहुल बरेलिया, राजू अग्रवाल, भरत गोयल, सम्मिलित हुए ।