■ तीन दिवसीय प्रमंडल स्तरीय 64 वाँ सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल प्रतियोगिता का कल होगा भव्य समापन।

किक मार कर खेल का शुभारंभ करती जिला शिक्षा पदाधिकारी
रामगढ़, झारखंड : खेलो झारखण्ड के तहत जिला मैदान सिदो कान्हु में आयोजित तीन दिवसीय प्रमंडल स्तरीय 64वाँ सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन शुक्रवार को हजारीबाग जिला का दबदबा रहा अंडर 17 बालक और बालिका वर्ग में जबरजस्त खेल का प्रदर्शन करते हुए दोनों वर्ग में जीत हासिल करते हुए फाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली। अंडर 17 बालिक वर्ग के टीम ने मेजबान रामगढ़ के टीम को कांटे की टक्कर में 1–0 से व अंडर 17 बालिका वर्ग में रामगढ़ के टीम को 3-0 से पराजित कर सीधे फाइनल में अपनी जगह कर ली। जबकि अंडर 15 बालक वर्ग में एक तरफा मुकाबले में 4-1 से पराजित कर फाइनल में पहुंच गई।
इससे पूर्व मुख्य अतिथि जिला शिक्षा पदाधिकारी कुमारी नीलम, विशिष्ट अतिथि कार्यपालक दंडाधिकारी रीना कुजूर का स्वागत आयोजक जिला शिक्षा अधीक्षक संजीत कुमार, एडीपीओ नलिनी रंजन व एपीओ कुमार राज ने पुष्प गुच्छ व शॉल भेंट कर स्वागत किया। अतिथियों ने दोनों टीम से परिचय प्राप्त कर गेंद को किक मारकर खेल की शुभारंभ किया। मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी कुमारी नीलम ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि इस भाग दौड़ भरी जीवन में तनाव रहित रहना है तो शिक्षा के साथ साथ खेल कूद में भी अपनी सहभागिता निभाए, खेल से शारीरिक मानसिक और बौद्धिक विकास होता है। कहा कि शिक्षा हो या खेल उसमें अनुशासन बनाकर आगे बढ़ेंगे तो मंजिल पास आ जाएगी। कार्यपालक दंडाधिकारी रीना कुजूर ने खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन करने के लिए बधाई दी। और राज्य स्तर पर प्रमंडल और जिला का नाम रौशन करने की बात कही। जिला शिक्षा अधीक्षक संजीत कुमार ने कहा कि सभी के सहयोग से प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता का मेजबानी रामगढ़ जिला में होना एक बड़ी बात है। आने वाले समय में राज्य स्तर की प्रतियोगिताए जिले में आयोजित की जाएगी। अतिथियों ने फाइनल पहुंचे हजारीबाग व गिरिडीह जिला के टीम को बधाई देते हुए आगे भी बेहतर प्रदर्शन करने की बात कही।
मौके पर जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष मुस्तफा आजाद,रेफरी सुरेश राम, लक्ष्मण राम,पुरन चंद महली, मो. मुस्तकीम, इमरान खान, मो. कमरुद्दीन, मिथलेश कुमार रविदास, आशीष दास, शेखर कुमार, दीपक कुमार सिंह, सोनू करमाली, आशीष दास,बिनोद कुमार, मनोज कुमार, रविन्द्र दुबे ,निरंजन महतो, मनीष अभीर, संजय कुमार यादव, अजीत कुमार पासवान,पंकज कुमार राय , बलविंदर सिंह, मनीष कुमार, रवींद्र दुबे,आदित्य कुमार तेजू मुंडा, मनोज तिर्की , प्रियंका कुमारी सहित जिले के सभी शारीरीक शिक्षा शिक्षक मौजूद रहे।