रामगढ़ (झारखंड) : रामगढ़ पुलिस ने नशीले इंजेक्शन और प्रतिबंधित दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए रामगढ़-बरकाकाना पक्की सड़क पर फ्लाईओवर के नीचे हरहरी नदी पुल के पास छापेमारी कर 7 तस्करों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान मोबाइल फोन, भारी मात्रा में नशीले इंजेक्शन, टैबलेट और एक स्कूटी बरामद की गई है।
इस गुप्त सूचना की पुष्टि होते ही पुलिस अधीक्षक श्री अजय कुमार (भा.पु.से.) के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री परमेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने रामगढ़ थाना प्रभारी डॉ. प्रमोद कुमार सिंह की अगुवाई में योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की। इस संदर्भ में पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी दी ।
साथ ही, एक सफेद रंग की ओपो कंपनी का स्मार्टफोन और स्कूटी नंबर JH24A-4484 को घटनास्थल के पास से बरामद किया गया।
नशा कारोबार का नेटवर्क संगठित, युवा पीढ़ी को बना रहे थे शिकार :
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे संगठित गिरोह के रूप में कई वर्षों से रामगढ़ क्षेत्र में प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन और दवाओं का कारोबार चला रहे हैं। वे स्कूल-कॉलेज के छात्रों को नशे का आदी बनाकर उनसे भारी मुनाफा कमा रहे थे।
गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपने अन्य साथियों के नाम-पते भी उजागर किए हैं, जो फिलहाल फरार हैं और पूर्व में इसी प्रकार के मामलों में जेल जा चुके हैं।
छापामारी टीम में शामिल अधिकारी :
श्री परमेश्वर प्रसाद, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, रामगढ़