दादी जी का झूला एवं सिंघारा उत्सव धूमधाम से मनाया गया

Spread the love

ओढ़ो म्हारी चुनडली,जीमो घेवर थाल ।
झूलन री मनुहार करू,देऊ हिंडोलो घाल ।।

पाठ करती सुहागिन महिलायें

रामगढ़, झारखंड  : श्री मारवाड़ी सेवा ट्रस्ट की ओर से श्री रानी सती दादी मंदिर के भव्य प्रांगण में दादी जी का झूला एवं सिंघारा उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया. श्री रानी सती महिला मंगल समिति की सदस्यों द्वारा मीठे-मीठे भजनों के बीच दादी भक्तों द्वारा दादी जी के हाथों में मेहंदी लगाई गई. इस उत्सव के लिए दादी जी की अनन्य भक्त सुनीता चौधरी चास बोकारो को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था. जिन्होंने अपने मधुर भजनों एवं धमाल के बीच सभी दादी भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया . दादी जी के दरबार को खुशबूदार विदेशी फूलों से सिंगार किया गया था . दादी जी का अलौकिक दरबार देखते ही बन रहा था.. महाआरती एवं प्रसाद वितरण के साथ उत्सव का सफल समापन हुआ.
इस उत्सव में शामिल होने वाली श्री रानी सती महिला मंगल समिति के सदस्यों में सुधा अग्रवाल, अनीता अग्रवाल, मंजू अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, सीमा मोदी, अनीता शर्मा, शशि जैन, शीला जैन, तरुण मित्तल, संजना अग्रवाल, निर्मल अग्रवाल, प्रीति जैन, बुलबुल अग्रवाल, नीतू अग्रवाल, पिंकी अग्रवाल, रीता अग्रवाल, प्रमिला अग्रवाल, नीलम अग्रवाल दर्जनों दादी महिला भक्त शामिल थी .
इस उत्सव को सफल बनाने में श्री मारवाड़ी सेवा ट्रस्ट के सदस्यों मे सुनील अग्रवाल, महेंद्र अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, महावीर बोदिया, मुरारी अग्रवाल, नरेश अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, इंदर अग्रवाल के अलावा श्री रानी सती महिला मंगल समिति की सदस्यों का भी सराहनीय योगदान रहा …. श्री मारवाड़ी सेवा ट्रस्ट ने दादी जी के इस झूला एवं सिंघारा उत्सव में शामिल होने के लिए शहर के सभी दादी भक्तों का आभार प्रकट किया है.