रामगढ़, झारखंड : झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) के अध्यक्ष श्री अजय नाथ शाहदेव, सचिव सौरव तिवारी एवं उनकी टीम के सम्मान में एक भव्य स्वागत सह अभिनंदन समारोह का आयोजन 25 जुलाई 2025 (शुक्रवार) को किया जा रहा है। यह कार्यक्रम दोपहर 12:00 बजे से बिजूलिया ओवरब्रिज के समीप स्थित होटल ला मेरिटल के हॉल में संपन्न होगा।
इस समारोह का नेतृत्व JSCA के आजीवन सदस्य रनंजय कुमार ‘कुंटू बाबू’ द्वारा किया जा रहा है। आयोजन में रामगढ़ जिले के सभी आजीवन सदस्य, पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी, खेल प्रेमी एवं शहर के गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति सुनिश्चित मानी जा रही है।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु मनोज कुमार सिंह, राजेश मंडल, पवन कुमार, राजीव कुमार, दीपक कुमार सिंह, जितेन्द्र कुमार, रविंद्र सिंह राजपूत, राजेन्द्र कुमार, राहुल मजूमदार, संतोष लाल एवं मृत्युंजय केसरी को विभिन्न जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं।
इस अभिनंदन समारोह के माध्यम से रामगढ़ में क्रिकेट एवं खेल संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में एक अहम पहल के रूप में देखा जा रहा है।