छा़त्र को अन्य लोगों के सहयोग से वाहन पर ले जाते उपायुक्त
रामगढ़, झारखंड :उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज की त्वरित कार्रवाई से एक छात्र की जान बच गई। गुरुवार को गांधी स्मारक प्लस टू मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय के निरीक्षण के दौरान उन्हें कक्षा 12वीं के छात्र अभय कुमार को जहरीले जीव के काटने की सूचना मिली।
छात्र को अचेत व मुंह से झाग निकलते देख उपायुक्त ने बिना देरी किए अपने लैपटॉप चार्जर से ब्लड सर्कुलेशन रोका और अपनी गाड़ी से सदर अस्पताल रामगढ़ पहुंचाया।
अस्पताल में डॉक्टरों ने तत्परता से छात्र को उपचार दिया। फिलहाल उसकी हालत स्थिर है। उपायुक्त की संवेदनशीलता और तत्काल फैसले की क्षेत्र में प्रशंसा हो रही है।