आफताब अंसारी मामले को फास्ट्रैक कोर्ट में लाने की मांग

Spread the love

कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने एसपी से की मुलाकात, दोषियों की गिरफ्तारी और मुआवजे की रखी मांग

रामगढ़, झारखंड : आफताब अंसारी की मौत के मामले में रविवार को कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने रामगढ़ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार से मुलाकात की और कई मांगें रखीं।

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि प्राथमिकी में नामजद अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी, फेसबुक से मामले को भड़काने वालों पर कड़ी कार्रवाई, और रामगढ़ थाना प्रभारी पर विभागीय कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने यह भी मांग की कि इस घटना की जांच समय-सीमा के भीतर पूरी हो और मामले को फास्ट्रैक कोर्ट में लाकर त्वरित न्याय सुनिश्चित किया जाए।

प्रतिनिधियों ने यह भी कहा कि हिंदू टाइगर फोर्स नामक संगठन पर प्रतिबंध लगाया जाए और यह जांच की जाए कि संगठन पंजीकृत है या नहीं। साथ ही, उन्होंने मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की भी मांग की।

इस पर एसपी अजय कुमार ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि आपकी सभी बातों को गंभीरता से लिया गया है। मामले में कानून सम्मत कार्रवाई हो रही है और यह आगे भी जारी रहेगी।

प्रतिनिधिमंडल में जकाउल्लाह, अलीम अंसारी, कलाम खान, शहजाद, मौलाना तनवीर, अल्ताफ आजाद, हुसैन अंसारी, शाहिद मुमताज, मंसूरी आलम, तारीफ अनवर, समीम अली अंसारी, अल्ताफ अंसारी, सरफराज, बारीक अंसारी, मिनहाज अंसारी, आदिमीम अली अंसारी सहित कई लोग शामिल थे।