शांतिधारा फाउंडेशन ने आवासिय विकलांग विद्यालय सुकरीगढ़ा लारी को पुस्तकें प्रदान की

Spread the love

रामगढ़, झारखंड़ : शांतिधारा फ़ाउन्डेशन के सौजन्य से गिफ़्ट ए स्माइल कार्यक्रम के अन्तर्गत 40 पुस्तकें आवासीय विकलांग विद्यालय को प्रदान की गई । शांतिधारा फ़ाउन्डेशन के संस्थापक एवं अध्यक्ष सुरेश पी अग्रवाल ने बताया कि गीता प्रेस गोरखपुर द्वारा प्रकाशित आध्यात्मिक, पौराणिक तथा शिक्षाप्रद कहानियों की 40 पुस्तकें सुकरीगढा लारी स्थित आवासीय विकलांग विद्यालय को उपहार स्वरूप प्रदान की गई।

इसका मुख्य उद्देश्य विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को शांति, सुकून तथा संस्कार प्रदान करना है साथ ही उनके समय का सदुपयोग भी हो सकेगा । विद्यालय के प्रधानाध्यापक लील मोहन पटेल ने शांतिधारा फ़ाउन्डेशन का आभार व्यक्त किया । इस अवसर पर मनजीत साहनी, माणिक जैन, जीवन जैन, ओंकार मल्होत्रा तथा प्रभात अग्रवाल उपस्थित थे ।