रामगढ़, झारखंड : रोटरी रामगढ़ सिटी का सावन महोत्सव आज दिनांक 29 जुलाई को चूटूपालू के होटल ओए पंजाब में सावन महोत्सव बीते शाम बड़े धूम धाम से मनाया गया । सावन मोहत्सव में महिलाओं के द्वारा मेंहदी, तंबोला, गेम्स, तथा कपल गेम्स का आयोजन किया गया तथा स्वादिष्ट व्यंजन का आनंद लिया । साथ ही बच्चों ने भी विभिन्न खेलों में अपनी सहभागिता प्रदान की । विजेता महिलाओं तथा बच्चों को उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया । उपस्थित सभी महिलाओं को क्लब के तरफ़ से हरी चूड़ियां, बिंदी, मांग टिक्का ,दुपट्टा भेंट किया गया, बेस्ट कपल का अवार्ड रूपेश गुप्ता एवं बिनीता गुप्ता ने जीता। इस कार्यक्रम के प्रोजेक्ट चेयरमैन विकास अग्रवाल तथा नेहा अग्रवाल थी ।
मौके पर अध्यक्ष आदर्श चौधरी ने कहा की सावन का महीना हरियाली का प्रतीक है । ये हमारे जीवन में हरियाली लाता है । इसलिए हमारा क्लब इसे प्रत्येक वर्ष मनाता है । सचिव रोहित पंसारी ने सभी सदस्यों को ख़ास कर महिलाओं को कार्यक्रम की सफलता के आभार व्यक्त किया ।