उपायुक्त ने किया चितरपुर प्रखंड का दौरा,   गोल्ड एंड सिल्वर ज्वेलरी क्लस्टर सुकरीगढ़ा का किया निरीक्षण 

Spread the love

रामगढ़, झारखंड  : उपायुक्त, रामगढ़ श्री फैज अक अहमद मुमताज ने गुरुवार को रामगढ़ जिला अंतर्गत चितरपुर प्रखंड का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने चितरपुर प्रखंड अंतर्गत गोल्ड एंड सिल्वर ज्वेलरी क्लस्टर सुकरीगढ़ा का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम उपायुक्त ने गोल्ड एंड सिल्वर ज्वेलरी क्लस्टर सुकरीगढ़ा अंतर्गत कॉमन फैसिलिटी सेंटर का निरीक्षण किया। मौके पर उपायुक्त ने कॉमन फैसिलिटी सेंटर के माध्यम से कारीगरों को मिलने वाले लाभ की जानकारी ली गयी। इस दौरान क्लस्टर डेवलपमेंट एग्जीक्यूटिव श्री भूषण कुमार दांगी द्वारा उपायुक्त को बताया गया कि कॉमन फैसिलिटी सेंटर में कारीगरों के उपयोग हेतु कई उपकरण लगाए गए हैं। उपायुक्त ने कॉमन फैसिलिटी सेंटर में लगाए गए उपकरणों का जायजा लिया एवं सभी प्रक्रियाएं पूर्ण करते हुए जल्द से जल्द कॉमन फैसिलिटी सेंटर का संचालन शुरू करने का निर्देश दिया।

कॉमन फैसिलिटी सेंटर के उपरांत उपायुक्त ने सुकरीगढ़ा क्षेत्र में गोल्ड एवं सिल्वर ज्वेलरी निर्माण कार्य से जुड़े कारीगरों के घरों का भी निरीक्षण किया एवं उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। मौके पर उपायुक्त ने कारीगरों की समस्याओं को सुना एवं उनके समाधान हेतु आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने सभी कारीगरों को उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों में किसी प्रकार की समस्या होने पर इससे जिला प्रशासन को अवगत कराने का निर्देश दिया। इस दौरान अंचल अधिकारी चितरपुर श्री दीपक मिंज, ईओडीबी मैनेजर श्री अंशुमन सिंह, निदेशक गोल्ड एवं सिल्वर ज्वेलरी क्लस्टर श्री अयोध्या प्रसाद वर्मा, श्री भोला कुमार वर्मा सहित अन्य उपस्थित थे।