रामगढ़ (झारखंड) :झारखंड एनएसयूआई में संगठनात्मक बदलाव के तहत राष्ट्रीय महासचिव सह झारखंड प्रभारी चुन्नू सिंह के नेतृत्व में कई अहम नियुक्तियां की गई हैं। इसी क्रम में एनएसयूआई झारखंड के प्रदेश उपाध्यक्ष संकेत सुमन को राज्य का नया संगठन प्रभारी नियुक्त किया गया है।
रविवार सुबह 9 बजे झारखंड एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष द्वारा अधिसूचना जारी कर यह जिम्मेदारी सौंपी गई। संकेत सुमन ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, उसका उद्देश्य राज्य के छात्र-छात्राओं की आवाज़ बनना और संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाना है। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में एक नई रणनीति के तहत विद्यार्थियों से सीधा संवाद स्थापित कर संगठन का विस्तार किया जाएगा।
संगठन प्रभारी बनाए जाने पर समर्थकों में उत्साह का माहौल है। उनका मानना है कि यह जिम्मेदारी संकेत सुमन की वर्षों की मेहनत और समर्पण का परिणाम है। पूर्व में भी वे छात्र हितों के मुद्दों को मजबूती से उठाते रहे हैं।
बधाई देने वालों में एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार, रामगढ़ विधायक ममता देवी, झारखंड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, शांतनु मिश्रा, बजरंग महतो, मुन्ना पासवान, मुकेश यादव, संतोष सोनी और गुलाम सरवर सहित कई नेताओं के नाम शामिल हैं।