रांची (झारखंड) : झारखंड आंदोलन के जननायक दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन के अंतिम संस्कार में भाग लेने आज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी रांची पहुंच गये हैं।
बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर दोनों नेताओं का स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में कांग्रेस के झारखंड सह प्रभारी बेला प्रसाद, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, पूर्व सांसद फुरकान अंसारी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, मार्केटिंग बोर्ड के चेयरमैन रविन्द्र सिंह, हिन्दू धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष जयशंकर पाठक सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल थे। दोनों नेता दिशोम गुरु को अंतिम श्रद्धांजलि देने रांची पहुंचे हैं तथा नेमरा में आयोजित अंतिम संस्कार के मौके पर मौजूद रहेंगें।