रामगढ़ नगर कांग्रेस कमेटी ने वार्ड 2 के नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपा

Spread the love

रामगढ़, झारखंड : रविवार 10 अगस्त 2025 को नईसराय बस्ती वार्ड नंबर 2 में रामगढ़ नगर कांग्रेस कमेटी की संगठन सृजन एवं वार्ड अध्यक्ष नियुक्ति पत्र वितरण को लेकर बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मोहम्मद इबराज कुरैशी (दानिश) ने की, जबकि संचालन नगर सचिव सलीम खान ने किया।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में रामगढ़ नगर के पर्यवेक्षक एवं रामगढ़ विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी बजरंग महतो, जिला कार्यकारी अध्यक्ष पंकज प्रसाद तिवारी, नगर अध्यक्ष बलराम साहू, नगर महासचिव संजय वर्मा, मंडल अध्यक्ष संजीव खंडेलवाल और मंडल अध्यक्ष पिंटू नायक मौजूद रहे।

नियुक्त पदाधिकारी — वार्ड नंबर 2

अध्यक्ष : मोहम्मद साजिद

उपाध्यक्ष : रिजवाना खातून, रविंद्र तिवारी

महासचिव : अजय बरला, राजेश यादव, सरफराज अहमद, इमरान खान, साजिया परवीन, रेशमा नाज़, शहजाद खान, जिलानी, मोहम्मद रफीक

सभी को नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में गोला प्रखंड अध्यक्ष संतोष सोनी, मानिक पटेल, नगर उपाध्यक्ष शाइस्ता परवीन, हिना शाहीन, जरीन खातून, रेहाना खातून, गुलशन परवीन सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।