श्री कृष्ण विद्या मंदिर में बच्चों ने धरा कृष्ण का अनुपम रूप

Spread the love

रामगढ, झारखंड  :  श्री कृष्ण विद्या मंदिर में बुधवार 13 अगस्त 2025 को  जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर बाल – वाटिका के छात्र-छात्राओं ने राधा – कृष्ण के अनेक नृत्य प्रस्तुत किए। बाल – वाटिका के बच्चों ने मुकुट, बांसुरी, पीले – वस्त्र, मोरपंख तथा मोतियों के रंग – बिरंगी माला धारण किया और राधा रानी ने भी अपनी सुंदर छवि से सबका मनमोह लिया।

इस मौके पर विद्यालय के प्राचार्य एम कृष्णा चंद्रा ने सभी छात्र-छात्राओं को जन्माष्टमी की बधाई देते हुए कृष्ण के उपदेश को बच्चों के बीच साझा किया तथा शिक्षिका उषा सिंह द्वारा सभी को कृष्ण जन्म की कथा का सारांश सुनाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक विक्रम सिंह, उषा सिंह, शोभा सिंह, अंजना दास, रंजू सिंह, विजय तिवारी, एवं मनोरंजन चौधरी ने अहम भूमिका निभाई। विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष आनंद अग्रवाल (अधिवक्ता), सचिव विमल किशोर जाजू ने सभी बच्चों और विद्यालय में कार्यरत सभी शिक्षक- शिक्षिकाओं को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी।