ग्रामीण विद्यालयों में शिक्षा मंत्री स्वर्गीय रामदास सोरेन के निधन पर शोकसभा आयोजित

Spread the love

कुजू (रामगढ़): झारखण्ड के शिक्षा मंत्री स्वर्गीय रामदास सोरेन के निधन पर ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में शोकसभा का आयोजन कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

छोटानागपुर उच्च विद्यालय, बोंगावार में प्रधानाध्यापक रघु विश्वकर्मा की अगुवाई में विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
इसी प्रकार बिरसा सरस्वती विद्या मंदिर, बड़कीडुंडी में प्रधानाध्यापक मनोज कुमार के नेतृत्व में आयोजित शोकसभा में समस्त शिक्षक एवं विद्यार्थियों ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए शिक्षा मंत्री को श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय रामदास सोरेन ने राज्य के शिक्षा क्षेत्र को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया और उनके निधन से अपूरणीय क्षति हुई है।
शोकसभा के पश्चात दोनों विद्यालयों में पठन-पाठन कार्य स्थगित रखा गया।