रामगढ़, झारखण्ड : छावनी परिषद रामगढ की बैठक 19 अगस्त 2025 मंगलवार को परिषद् के सभागार में हुई । बैठक में 28 एजेंडों पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता परिषद के अध्यक्ष सह स्टेशन कमांडर ब्रिगेडियर साजेश बाबू पीजी और संचालन परिषद के सदस्य सचिव सह मुख्य अधिशासी अधिकारी (सीईओ) अनंत आकाश ने की ।
28 एजेंडों पर चर्चा कर कई निर्णय लिए गए । लिए गए निर्णय के अणुकजः वार्डो में नई सड़कें बनाई जाएगी। इसके लिए बोर्ड ने सड़क, नाली सहित कई विकास कार्यो को पास किया है। बैठक में मई से जुलाई महीने तक का आय व्यय का लेखा जोखा को पारित किया गया। बैठक में परिषद के विद्यालयों के 4 शिक्षकों को प्रोमोशन देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। चयनित चार शिक्षकों को स्कूलों का हेड मास्टर में प्रोमोशन दिया जाएगा। बोर्ड ने 2 आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर नौकरी देगी। कर्मचारियों किे एमएसीपी को भी पास कर दिया गया। बोर्ड मीटिंग में 8 मकानों के म्यूटेशन के अलावा 11 नए बिल्डिंग नक्शा मंजूरी देते हुए पारित किया गया तथा 4 नक्शा को अवधि विस्तार दिया गया।
बैठक में कार्यालय अधीक्षक अनिल पासवान, अकाउंटेंट संजय कुमार, टैक्स इंचार्ज एसएन राव, जेई पिंटू कुमार, स्वच्छता निरीक्षक नितिन ठाकुर, स्टोर कीपर शंकर महतो आदि मौजूद थे।