रामगढ़, झारखंड : आइडीबीआई बैंक की रामगढ़ शाखा द्वारा मंगलवार 19 अगस्त 2025 को सीएसआर के तहत शहर के विभिन्न विद्यालयों में आलमीरा, वाटर कूलर, केंट आरओ, पंखा, सैनेटरी पैड मशीन आदि का वितरण किया गया।
सामग्रियों का वितरण छावनी परिषद मध्य विद्यालय, छावनी कन्या उत्क्रमित मध्य विद्यालय व राजकीय मध्य विद्यालय प्रखंड मुख्यालय में किया गया। राजकीय मध्य विद्यालय प्रखंड मुख्यालय में सैनेटरी पैड मशीन प्रदान किया गया। विद्यालय की छा़त्राओं व शिक्षिकाओं ने इसका स्वागत किया।
आइडीबीआई रामगढ़ शाखा प्रमुख प्रणव शंकर शुक्ला ने विद्यालयों में सामग्रिया प्रदान की। मौके पर श्री शुक्ला ने छा़त्र-छात्राओं केा बैंक से जुड़ी गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताया। मौके विद्यालय के प्रधानाध्यापक, छावनी परिषद के कार्यालय अधीक्षक अनिल कुमार पासवान, समाजसेवी राकेष कुमार, बैंक के चैनगडडा शाखा प्रमुख श्वेता कुजूर, नवल टोप्नो समेत अन्य मौजूद थे।