रामगढ़ में पिकअप वैन से भारी मात्रा में नकली अंग्रेजी शराब बरामद, बिहार ले जाया जा रहा था माल

Spread the love

रामगढ़ (झारखंड) : पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एकअशोक  लेलैंड   पिकअप वैन से भारी मात्रा में नकली अंग्रेजी शराब व बियर बरामद की है। यह कार्रवाई 18 अगस्त 2025 को पुलिस अधीक्षक श्री अजय कुमार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई। सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग की पिकअप वैन के माध्यम से अवैध शराब झारखंड से बिहार ले जायी जा रही है। इसकी जानकारी एसपी कार्यालय द्वारा पररकारों को दी गयी।

पुष्टि के बाद थाना प्रभारी, रामगढ़ के नेतृत्व में टीम ने छत्तरमाण्डू स्थित एमआर संस मोटर्स यार्ड में छापामारी की। वहां खड़ी पिकअप वैन (रजिस्ट्रेशन नं: JH03एएस-0790) की तलाशी स्वतंत्र गवाहों  के समक्ष ली गई। प्रारंभिक जांच में वाहन के डाला पर प्लास्टिक की खाली ट्रे रखी मिली। जब इन्हें हटाकर डाला में लगी लोहे की प्लेट को खोला गया, तो उसके नीचे एक बनावटी बॉक्स मिला, जिसमें अवैध अंग्रेजी शराब और केन बियर छिपाकर रखी गई थी।

बरामद सामग्री 

रॉयल  स्टैग   (500एमएल) अंग्रेजी शराब – 175 पीस

हेवर्ड्स  5000 (500 एमएल) केन बियर – 600 पीस

एंड्रॉयड मोबाइल (वीवो ) – 01

जियो कीपैड मोबाइल – 01

पिकअप वैन – 01

पूछताछ में पकड़े गये वाहन चालक/मालिक मो. खलील अहमद (55 वर्ष) और खलासी नजीर हुसैन (36 वर्ष), दोनों निवासी न्यु मोहल्ला, नियर ईदगाह, पी.जी. रोड, जहानाबाद (बिहार) ने स्वीकार किया कि वे नकली शराब बिहार में सप्लाई करने का कारोबार करते हैं और उक्त माल उन्हें सुरेश नामक व्यक्ति (मुरी, रांची) द्वारा उपलब्ध कराया गया है।

मामले में दर्ज धाराएं 

रामगढ़ थाना कांड संख्या 224/25, दिनांक 18.08.2025 के तहत धारा 274/275/292/61(2) बीएनएस, 191 मोटर  व्हीकल  एक्ट तथा 47 ए /52(डी)/55 झारखंड उत्पाद अधिनियम 1915 के अंतर्गत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि फरार अभियुक्त सुरेश व अन्य अज्ञात तस्करों की तलाश में छापेमारी जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।

पकड़ा गया पिकप वैन