इंडिया गठबंधन ने पूर्व जज बी. सुदर्शन रेड्डी को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया

Spread the love

नई दिल्ली : विपक्षी दलों के गठबंधन INDIA ने आगामी उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए अपने साझा उम्मीदवार के तौर पर सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश बी. सुदर्शन रेड्डी को नामित किया है। मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गठबंधन की उच्च स्तरीय बैठक के बाद सर्वसम्मति से बी. सुदर्शन रेड्डी के नाम पर सहमति बनी।

खरगे ने कहा, “विपक्षी दलों ने संयुक्त रूप से फैसला लिया है कि पूर्व न्यायाधीश बी. सुदर्शन रेड्डी उपराष्ट्रपति चुनाव में इंडिया  गठबंधन की ओर से उम्मीदवार होंगे।”

कौन हैं बी. सुदर्शन रेड्डी 

बी. सुदर्शन रेड्डी सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश हैं।

उन्होंने वर्ष 2007 से 2011 तक सुप्रीम कोर्ट में सेवा दी।

इससे पहले वह आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रह चुके हैं।

अपने करियर के दौरान उन्होंने मानवाधिकार, न्यायिक जवाबदेही और न्यायिक सुधार जैसे विषयों पर कई अहम निर्णय दिए।

सेवा निवृत्ति के बाद वह विभिन्न सामाजिक एवं विधिक मंचों से जुड़े रहे।

खरगे ने  कहा

इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि बी. सुदर्शन रेड्डी का संवैधानिक अनुभव और न्यायिक पृष्ठभूमि देश के लिए महत्वपूर्ण होगी। उन्होंने कहा, “यह केवल राजनीतिक नहीं बल्कि लोकतांत्रिक संस्थाओं की रक्षा और संविधान की मूल भावना को मजबूत करने की पहल है।”