शांतिधारा फाउंडेशन का 13वां सम्मान समारोह आयोजित, विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियों को किया गया सम्मानित

Spread the love

सम्मान पाने वालों के साथ फाउंडेशन के पदाधिकारी व सदस्य

रामगढ (झारखंड)  : शांतिधारा फाउंडेशन का 13वां सम्मान समारोह बुधवार को गांधी चौक स्थित होटल स्पाइस गार्डन में बड़ी गरिमा के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं संचालन फाउंडेशन के संस्थापक एवं अध्यक्ष सुरेश पी. अग्रवाल ने किया, जबकि स्वागत भाषण कार्यकारी अध्यक्ष गोविंद लाल अग्रवाल ने दिया। समारोह का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसे तेजींदर सिंह सोनी ने प्रस्तुत किया।

समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिष्ठित हस्तियों को सम्मानित किया गया। इस वर्ष 13वां शांतिधारा शिखर सम्मान कोल इंडिया लिमिटेड के पूर्व चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक प्रमोद अग्रवाल को प्रदान किया गया।
13वां शांतिधारा वयो-श्री सम्मान (75+) हरक चंद जैन को प्रदान किया गया, जो 81 वर्ष की आयु में भी सामाजिक गतिविधियों से सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं। इसके अलावा, 7वां शांतिधारा चिकित्सा सम्मान डॉ. के. के. सिंह को दिया गया, जिन्होंने रिम्स के ब्लड बैंक प्रभारी और वरिष्ठ पैथोलॉजिस्ट के रूप में महत्वपूर्ण सेवाएं दी हैं। वहीं 7वां शांतिधारा शिक्षा सम्मान डॉ. सुनील कुमार अग्रवाल को प्रदान किया गया, जो विनोबा भावे विश्वविद्यालय में कॉमर्स फैकल्टी के डीन के तौर पर कार्यरत हैं।

सभी सम्मानित व्यक्तियों को शॉल ओढ़ाकर, भगवद्गीता, सजावटी पौधा और सम्मान-पत्र देकर सम्मानित किया गया।सम्मान प्राप्त करने वालों का परिचय उपाध्यक्ष श्याम सुंदर परसरामपुरिया, मानद सचिव मनजीत साहनी, कोषाध्यक्ष प्रभात कुमार अग्रवाल एवं माणिक चंद जैन द्वारा प्रस्तुत किया गया। समारोह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. के. चंद्रा तथा उपाध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार गुप्ता ने भी संबोधित किया।

समारोह में प्रमोद अग्रवाल ने कहा कि निष्ठा, संकल्प और समर्पण के साथ कार्य करने से ही जीवन में लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है और सफलता संभव होती है।

कार्यक्रम के दौरान रमन मेहरा, रतन कुमार जैन, राजेश कुमार अग्रवाल, आनंद चौधरी, बालकृष्ण जालान, ओंकार मल्होत्रा, जीवन मल जैन, अजय कुमार अग्रवाल, उमेश राजगढ़िया, पवन अग्रवाल, मधु अग्रवाल, अरुणा जैन, डॉ. रेणु अग्रवाल, पूनम सिंह, निशा जैन, रिद्धि जैन, नीलम देवी, सौम्या अग्रवाल, अधिवक्ता कौशल्या कुमारी, राजेंद्र जैन, योगेश जैन, प्रो. तारा शंकर अग्रवाल, रंजन अग्रवाल, धर्मवीर अग्रवाल, सुरेश चंद अग्रवाल और अनिकेत अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में अतिथि मौजूद रहे।