आरा कांटा तालाब से बरामद सीसीएल कर्मी के शव के महाप्रबंधक कार्यालय पहुंचे परिजन

Spread the love

कंपनी नियमानुसार नौकरी का आश्वाशन पत्र मिलने के बाद शव को दाह संस्कार के लिए ले जाया गया

कुजू, झारखंड : कुजू कोलियरी के सीसीएल कर्मी मंशु साव के शव को लेकर परिजन व ग्रामीण पोस्टमार्टम के बाद सीधे सीसीएल कुजू जीएम कार्यालय लेकर पहुंच गए। इससे कार्यालय परिसर में अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। मृतक मंशु साव के बच्चे व पत्नी तत्काल नौकरी देने की मांग पर अडिग हो गए। इससे कार्यालय में मौजूद सीसीएल अधिकारियों के समक्ष समस्या खड़ी हो गई। बाद में मृतक के पत्नी रिमनी देवी व पुत्र मनोज कुमार साव को समझा बुझाकर मनाया गया। साथ ही कुजू क्षेत्र के कार्यकारी एसओपी एसपी षड़ंगी ने कुजू परियोजना पीओ गोविंद साहू व अन्य लोगों की मौजूदगी में
लिखित रूप से कंपनी नियमानुसार नौकरी व अन्य सुविधाएं देने का आश्वासन दिया। इसके बाद कार्यालय परिसर से मृतक के शव को दाह संस्कार के लिए ले जाया गया।