रामगढ, झारखंड :बच्चों की सुरक्षा और जागरूकता को ध्यान में रखते हुए,इनर व्हील क्लब रामगढ़ द्वारा एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में ओंकार मिशन अनाथ आश्रम के बच्चों को सरल भाषा और रोचक तरीकों से गुड टच और बेड टच के बारे में जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान क्लब की सदस्य श्वेता जैन और निधि चौधरी ने बताया कि बच्चों को यह समझाना आवश्यक है कि कौन सा स्पर्श सुरक्षित है और कौन सा असुरक्षित। बच्चों को बताया गया कि अगर कोई स्पर्श उन्हें असहज या असुरक्षित महसूस लगे तो उसे बेड टच कहा जाता है और ऐसे समय पर उन्हें तुरंत ना कहना चाहिए, जोर से आवाज उठानी चाहिए और भरोसेमंद व्यक्ति जैसे माता-पिता शिक्षक या अभिभावक को बताना चाहिए बच्चों को वीडियो कहानियां और संवादात्मक गतिविधियों के माध्यम से समझाया गया। जिससे वह आसानी से इस विषय को समझ पाए। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष नमिता श्रॉफ ने कहा कि बच्चों को छोटी उम्र से हीआत्मरक्षा और अच्छे बुरे स्पर्श की पहचान सीखना आवश्यक है ताकि वह किसी भी स्थिति में खुद को सुरक्षित रख सके जिससे उनका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। इस मौके परओंकार मिशन अनाथ आश्रम के बच्चों ने देश भक्ति भावना से भरपूर विषय जैसे स्वदेशी अपनाओ विदेशी भगाओ और कारगिल युद्व पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया।ओंकार मिशन अनाथ आश्रम के शिक्षिकाएं नीतू नेगी, कुमारी अनीता, गीतादेवी ने पूर्ण सहयोग दिया।
इस मौके पर क्लब की रेनू मेवाड़ जनेशा वडेरा,मेघा बगड़िया, नीरू साहनी,अनुराधा श्रॉफ,रंजू अग्रवाल, राजेंद्र बुढ़वाल, विजयालक्ष्मी आयंगर, जसमीत कौर, पिंकी पोद्दार नवलजीत कौर, गुरबक्श कौर, मधु अग्रवाल,हरमीतकौर नीतू अग्रवाल,जसप्रीत कौर आदि मौजूद थे