रामगढ़ : वार्ड नंबर 3 दुसाध मोहल्ला में कांग्रेस कमेटी की बैठक, वार्ड अध्यक्ष के रूप में किशोर रजक निर्वाचित

Spread the love

रामगढ, झारखंड :  रामगढ़ नगर कांग्रेस कमेटी की एक बैठक आज मंगलवार 26 अगस्त 2025को वार्ड नंबर 3 दुसाध मोहल्ला में जिला कार्यकारी अध्यक्ष पंकज प्रसाद तिवारी के आवासीय कार्यालय में आयोजित की गई। यह बैठक संगठन सृजन 2025 अभियान के तहत बुलाई गई थी। बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष बलराम साहू ने की, जबकि मंच संचालन मंडल अध्यक्ष संजय वर्मा ने किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पर्यवेक्षक एवं पूर्व प्रत्याशी बजरंग महतो, जिला कार्यकारी अध्यक्ष पंकज प्रसाद तिवारी और प्रदेश सचिव सी. पी. संतान उपस्थित थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में मंडल अध्यक्ष संजीव खंडेलवाल, पिंटू नायक तथा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष महेश यादव मौजूद रहे।

बैठक के दौरान सर्वसम्मति से वार्ड नंबर 3 की नई कमेटी का गठन किया गया। इसमें किशोर रजक को वार्ड अध्यक्ष चुना गया। उपाध्यक्ष पद पर रूबी देवी और मोहम्‍मद आदिल का चयन किया गया। महासचिव पद की जिम्मेदारी संतोष साहू, मोहन पासवान, सुरेंद्र कुमार अग्रवाल, किशन यादव, विक्की पासवान, मोहम्मद इमरान, लाडली खान, अजय वर्मा और राजन पासवान को सौंपी गई। सभी पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी गईं।

नेताओं ने उम्मीद जताई कि नवनियुक्त पदाधिकारी कांग्रेस पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुँचाएंगे तथा वार्ड स्तर की समस्याओं को हल करने में सक्रिय भूमिका निभाएँगे, जिससे आम जनता का विश्वास कांग्रेस पार्टी पर और मजबूत होगा।

बैठक में जिला सचिव टिंकू खान, आजाद सिंह, खेमलाल बैठा, मोहम्मद मुर्तुजा, मनोज पासवान, पप्पू पासवान, कार्तिक राम, शबनम मारा, अजय पासवान, जवाहर प्रसाद, दिलीप पांडे, अजय पासवान, विक्की वर्मा समेत कई कार्यकर्ता शामिल हुए।