रामगढ़ में श्री गुरु तेगबहादुर साहिब जी के 350 वें शहीदी नगर किर्तन का हुआ भव्य स्वागत 

Spread the love

रामगढ़, झारखंड : श्री गुरु तेगबहादुर साहिब जी के 350 वें शहीदी नगर किर्तन का रामगढ़ में भव्य स्वागत हुआ। शहीदी नगर कीर्तन जत्था का रामगढ़ सिख समाज ने टोल प्लाजा से अगवाई किया, रास्ते में ओय पंजाबी ढाबा नानक ढाबा और सैनी ढाबा ने आए हुए नगर कीर्तन का जोरदार स्वागत किया एवं चाय नाश्ता का प्रबंध किया।

इसके बाद शहीदी नगर यात्रा गुरु नानक स्कूल के अंदर गुरु महाराज की गाड़ी पहुंची यहां बाबा जी के द्वारा अरदास कर भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद शहीदी नगर कीर्तन यात्रा बिजोलिया स्वर्गीय गुरदित सिंह के यहां पहुंची, यहां सरदार भूपेंद्र सिंह जॉली के परिवार द्वारा भव्य स्वागत किया गया। रामगढ़ की सीख साध संगत नगर कीर्तन का रूप लेकर सबद कीर्तन करते हुए सुभाष चौक पहुंची,

सुभाष चौक के सामने रामगढ़ गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी रामगढ़ गुरु नानक पब्लिक स्कूल कमेटी, गुरु नानक नर्सरी स्कूल रामगढ़ ऑडिटोरियम कमेटी खालसा क्रिकेट क्लब, स्त्री सतसंगत सारागढ़ी गेट सिख रेजीमेंट सेंटर द्वारा तथा समूह साथ संगत के द्वारा यात्रा का स्वागत किया गया। तथा शहीदी नगर कीर्तन यात्रा में आई हुई सभी गाड़ियों में रिलायंस पेट्रोल पंप जॉली परिवार की ओर से पेट्रोल डीजल की सेवा दी गई। तथा आए हुए श्रद्धालुओं के लिए चाय नाश्ते का प्रबंध किया गया है।

यहां से फिर यात्रा हजारीबाग के लिए रवाना हो गई। रामगढ़ के सिख नौजवान   ने यात्रा को हजारीबाग तक छोड़ने के लिए गई।  रामगढ़ गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने सभी कमेटी एवं सभी साध संगत  तथा भुरकुंडा पतरातु गिद्दी कुजू से आए साध संगत का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद दिया  है।