फहीम खान जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में भर्ती

Spread the love

 जमशेदपुर, झारखंड : धनबाद का कुख्यात अपराधी फहीम खान, जो आजीवन कारावास की सजा काट रहा है, शुक्रवार को एक बार फिर तबीयत बिगड़ने पर जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल के कैदी वार्ड में भर्ती कराया गया। फहीम खान वर्तमान में जमशेदपुर स्थित घाघीडीह केंद्रीय कारा में बंद है। जानकारी के मुताबिक, 27 अगस्त को भी उसकी तबीयत अचानक खराब हो गई थी ।

जिसके बाद सुरक्षा के बीच उसे रांची के रिम्स अस्पताल ले जाया गया था। वहां प्राथमिक इलाज के बाद उसी शाम उसे वापस घाघीडीह जेल लाया गया। हालांकि शुक्रवार सुबह उसकी हालत दोबारा बिगड़ने पर जेल प्रशासन ने तत्काल निर्णय लेते हुए उसे एमजीएम हॉस्पिटल शिफ्ट कर दिया। डॉक्टरों की टीम उसके स्वास्थ्य की लगातार निगरानी कर रही है।