रामगढ, झारखंड : रामगढ़ जिलान्तर्गत केटेगरी दो के बालूघाटों के समूह की ई-नीलामी दिनांक 19.09.2025 को निर्धारित की गयी है। जिसकी प्रक्रिया ई-प्रोक्योरमेंट पोर्टल www.jharkhandtenders.gov.in के माध्यम से की जानी है। ई-नीलामी से पूर्व बैठक दिनांक 01.09.2025 को समय 01.00 बजे अपराह्न में जिला समाहरणालय, रामगढ़ ( ब्लॉक ए ) के सभा कक्ष में आयोजित की गयी है।
अतः सभी प्रोस्पेक्टिव बिडर को सूचित किया गया है कि उक्त बैठक में भाग लेकर टेंडर प्रक्रिया से संबंधित सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त की जा सकती है।