हिंदू रक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष दीपक मिश्रा पर हमला, दीपक मिश्रा ने विहिप नेता छोटू वर्मा पर लगाया आरोप

Spread the love

रामगढ़, झारखंड : हिंदू रक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष दीपक मिश्रा पर बीते रात हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया है। रामगढ़ में प्राथमिक ईलाज के बाद दीपक मिश्रा को रिम्स रांची रेफर कर दिया गया है। दीपक मिश्रा ने अपने उपर हमला करने का आरोप एक अन्य हिंदू  नेता  विहिप के जिला महामंत्री छोटू वर्मा पर लगाया है। ज्ञात हो कि दीपक मिश्रा व छोटू वर्मा रामगढ़ के चर्चित घटना अलीमुदीन मॉब लिंचिंग हत्याकांड मामले के सजायाफ्ता है तथा इस वक्त हाई कोर्ट से मिले जमानत पर है।

अपने उपर हुये हमले के संबंध में दीपक मिश्रा ने रामगढ़ थाना में लिखित आवेदन दिया है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि वे अपने मित्र अंबुज पांडेय के साथ बीते देर रात नया मोड़ से आने के क्रम में सुरेंद्र लाइन होटल में खाना खाने रुके थे। वहां छोटू वर्मा, गौतम महतो व छह अज्ञात लोग पहले से बैठे हुये थे। उन लोगों ने मुझे देख कर फब्तियां कसने लगे तथा गाली देने लगे। मैं इसे अनदेखा कर दूसरी ओर जाने लगा तो छोटू वर्मा जिस बोतल से बियर पी रहा था। उस बोतल से मेरे सिर पर प्रहार कर दिया। मेरा मित्र अंबुज जब मुझे बचाने आया तो गौतम महतो ने अपने बियर के बोतल से अंबुज के सिर पर प्रहार कर दिया। इसके बाद हमलोग रामगढ़ थाना अपने उपर हुये हमले की जानकारी देने रामगढ़ थाना आये तो वहां भी हमलोगों का पीछा करते हुये छोटू वर्मा तथा गौतम महतो आ गया। दोनो रामगढ़ थाना में भी हमलोगों को धमकी देने लगा। यह रामगढ़ थाना के सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है।

इसके बाद सोमवार की सुबह दीपक मिश्रा ने एक और आवेदन रामगढ़ थाना को दिया है। जिसमें लिखा गया है कि मारपीट में सिर फट जाने के बाद उपचार के बाद उन्हें रिम्स रांची रेफर कर दिया गया था। उन्हें रांची ले जाया जा रहा था। इसी क्रम में रामगढ़ कॉलेज के निकट स्वीफ्ट कार से छोटू वर्मा, विनय शर्मा, संतोष सिंह तथा अन्य लोग पहुंच कर मुझे रोका तथा मेरे साथ फिर मारपीट करने लगे। साथ ही वे केस वापस लेने की धमकी दे रहे थे। आवेदन में दीपक मिश्रा ने लिखा है कि केस वापस नहीं लेने पर वे लोग गोली मारने की धमकी दे रहे थे। इस आवेदन पर सत्यजीत चौधरी व रिंकू उपाध्याय के हस्ताक्षर बतौर गवाह हैं। चर्चा में है कि छोटू वर्मा ने भी थाना में आवेदन दिया है । लेकिन इसकी जानकारी नहीं मिल पेयी है   इस घटना को लेकर शहर समेत पूरे जिला भर में चर्चा का बाजा गर्म है।