रामगढ़, झारखंड : लघु उद्योग भारती द्वारा कैंसर से पीड़ित दिव्यांग को मदद किया गया । लघु उद्योग भारती की रामगढ़ जिला इकाई ने एक बार फिर समाज सेवा का परिचय देते हुए दिव्यांग जन की मदद में महत्वपूर्ण कदम उठाया। बरकाकाना के ग्राम पिरी निवासी 57 वर्षीय वृद्ध महिला जो मात्र 4 वर्ष की उम्र से पोलियो ग्रस्त हो गई थी वर्तमान में ये महिला कैंसर से पीड़ित है। बदरूण निशा नामक ये महिला चलने फिरने में असमर्थ है और 80% दिव्यांग है को एक व्हील चेयर भेंट की।
सादा किंतु भावनात्मक समारोह होटल शिवम इन्न के प्रांगण में आयोजित हुआ। इस अवसर पर जानकारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष विजय मेवाड़ ने बताया कि दिव्यांग महिला की जानकारी हिंदुस्तान के पत्रकार बरकाकाना निवासी जाकिर हुसैन के द्वारा उमेश राजगढ़िया जी को अवगत कराया गया और लघु उद्योग भारती की रामगढ़ इकाई ने बिना देर किए तुरंत एक ट्राई साइकिल दिव्यांग महिला को उपलब्ध कराई।
समारोह में लघु उद्योग भारती के प्रदेश अध्यक्ष विजय मेवाड़, जिला इकाई अध्यक्ष मनमोहन सिंह लाम्बा, कार्यकारिणी सदस्य उमेश राजगढ़िया हिंदुस्तान बरकाकाना के पत्रकार जाकिर हुसैन और दिव्यांग महिला के भाई इसराइल अंसारी सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
लघु उद्योग भारती रामगढ़ शाखा के अध्यक्ष मनमोहन सिंह लांबा ने कहा कि लघु उद्योग भारती रामगढ़ इकाई दिव्यांग जनो की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहेगी ।