चितरपुर में भीषण सड़क दुर्घटना, एक की मौत सात गंभीर 

Spread the love

दुर्घटना ग्रस्त ऑटो व पिकअप वैन

चितरपुर (रामगढ), झारखंड : चितरपुर के ओवरब्रिज के समीप शुक्रवार की सुबह पिकअप वैन (जेएच01ईपी-9531) और ऑटो (जेएच02पी-9077) के बीच जोरदार टक्कर हो गयी ।   टक्कर के बाद ऑटो पलट गया । इस दुर्घटना में  एक की मौत हो गयी तथा  जानकारी के अनुसार  7 से आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए । ऑटो पर  सवार लोग रजरप्पा मंदिर पूजा – अर्चना करने जा रहे थे.

दुर्घटना के बाद घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गयी । पुलिस और स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया.