रामगढ़, झारखंड : एनजीडीआरएस (नेशनल जेनेरिक डॉक्यूमेंट रजिस्ट्रेशन सिस्टम) वाद में आए आवेदनों पर गुरुवार को उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज के न्यायालय में सुनवाई का आयोजन किया गया।
इस दौरान प्रतिबंधित श्रेणी की भूमि को सूची से हटाने के निमित्त आए आवेदनों पर सुनवाई की गई। प्रतिबंधित श्रेणी की भूमि में गैरमजरूआ खास, आम, जंगल, झाड़ी निमित्त विभिन्न विभागों हेतु अर्जित भूमि को सम्मिलित किया गया है। इसी में कुछ एंट्री भूल वश गलत हो गई हो अथवा भूमि का पार्शियल ना होकर पूरा प्लॉट लॉक हो गया हो वैसे मामले में विभागीय निर्देश एवं संकल्प के अनुसार आवेदक से आवेदन लेकर जांच कर सुनवाई अंचलों से जांच प्रतिवेदन प्राप्त कर करवाई जाती है। इसके पश्चात सभी पक्षों को ध्यान में रखकर वैसे भूमि को विमुक्त करने की कार्रवाई की जाती है अथवा रद्द करने की कार्रवाई की जाती है। इस दौरान ऐसे कुल 15 मामलों पर आज सुनवाई की गई एवं आवश्यक निर्देश दिए गए।