नप कार्यालय में कार्यपालक पदाधिकारी, नगर प्रबंधक और स्वच्छता पर्यवेक्षक की हुई बैठक
रामगढ, झारखंड : आने वाले समय में होने वाले पर्व दुर्गा पूजा, दीपावली व छठ महापर्व में साफ- सफाई व्यवस्था, रोशनी व पेयजल आदि की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए गुरुवार को नगर परिषद कार्यालय में कार्यपालक पदाधिकारी अजमल हुसैन की अध्यक्षता में नगर प्रबंधक और स्वच्छता पर्यवेक्षक की अहम बैठक हुई। इसमें तीनों पर्व में साफ- सफाई, रोशनी व्यवस्था सहित पेयजल की समुचित व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई। इसमें पूजा से संबंधित अहम सुझाव दिए गए।
नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा कि आनेवाले तीनों पर्व में लोगों को बेहतर साफ- सफाई व्यवस्था देने का प्रयास होगा। इसके साथ ही रोशनी की भी बेहतर व्यवस्था रहेगी। कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा कि दुर्गा पूजा, दीपावली व छठ महापर्व में साफ- सफाई व रोशनी की मुकम्मल व्यवस्था के लिए निकाय प्रशासन प्रतिवद्ध है।दुर्गा पूजा को लेकर नगर परिषद के अधीन पड़नेवाले सभी पूजा पंडालों की विशेष सफाई के लिए टीम बनाई गई है। सभी पंडालों में समय के पूर्व सफाई कार्य पूरा कर लिया जायेगा। इस कार्य में जेसीबी, ट्रैक्टर के साथ ही सफाई कर्मी की प्रतिनियुक्ति की गई है। साफ-सफाई के लिए सभी पूजा पंडालों में कर्मी प्रतिनियुक्त की गई है।
बैठक में सिटी मैनेजर प्रेम प्रकाश, राजीव रंजन सहित स्वच्छता पर्यवेक्षक उपस्थित थे।