आपत्ति जनक धार्मिक पोस्ट करने वाला युवक धराया

Spread the love

रामगढ़, झारखंड : शहर के एक बड़े कपड़े के शो-रूम में काम करने वाले एक युवक को एक समुदाय विशेष के खिलाफ धार्मिक पोस्ट करने के आरोप में पकड़ा गया है। जानकारी के अनुसार चट्टी बाजार के बेसिक स्कूल के निकट के एक बड़े कपड़ा शो-रूम में काम करने वाले एक युवक राज थापा ने एक समुदाय के आदर्श पुरुष के खिलाफ रविवार की देर रात एक आपतित जनक पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया।

जिसे उस समुदाय के लोगों ने देख लिया। इसके बाद इसका विरोघ करते हुये लोग थाना पहुंचे तथा शिकायत के बाद उक्त युवक को हिरासत में ले लिया गया। इसके बाद युवक के खिलाफ लिखित शिकायत की गयी। सोमवार के रात तक उक्त युवक को रामगढ़ थाना में रखा गया है। उस पर किस धारा के तहत क्या कार्रवाई की जाय। इस पर विचार किया जा रहा है। साथ ही उक्त मामले केा खत्म करने के लिए भी काफी पैरवी की जा रही है। लेकिन दूसरा समुदाय कानूनी कार्रवाई पर अड़ा है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।