राशन नहीं मिलने पर लाभुकों ने सड़क जाम किया

Spread the love

रामगढ़, झारखंड : कई माह से राशन न मिलने की वजह से गुरुवार 18 सितंबर 2025 को लाभुकों ने छत्तरमांडू के निकट रामगढ़ बोकारो मार्ग को जाम कर दिया। लगभग दो घंटों तक लाभुकों ने सड़क जाम रखा ।बाद में समझाने बुझाने पर लाभुकों ने सडक जाम हटा लिया। इस संबंध में जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि पूर्व में बुढ़िया महिला मंडल द्वारा चलाये जाने वाले जन वितरण प्रणाली की दुकान में इन लाभुकों को राशन मिलता था। लेकिन शिकायत मिलने पर बुढ़िया महिला मंडल की अध्यक्ष रिंकी देवी पर काला बाजारी का केश दायर किया गया था। जिसकी वजह से लाभुकों को राशन मिलना अनियमित हो गया था। अब उन्हें दूसरे दुकान में टैग कर दिया गया है तथा अक्तूबर माह से उन्हें राशन मिलने लगेगा।