रांची के निकट इरबा में स्थित केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, बड़ा हादसा टला

Spread the love

फैक्ट्री से निकलता धुंये का गुबार

रांची (झारखंड) : रांची के निकट इरबा इलाके में स्थित  एक केमिकल फैक्ट्री में शुक्रवार 19 सितंबर की सुबह अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी फैक्ट्री उसकी चपेट में आ गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहले फैक्ट्री से धुआं उठता दिखा, फिर तेज धमाके के साथ आग की लपटें उठीं। घटना के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन फैक्ट्री को भारी नुकसान पहुंचा है। प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, शॉर्ट सर्किट या किसी केमिकल रिएक्शन से आग लगी हो सकती है।