रामगढ़, झारखंड : सर्पदंश दिवस 2025 के अवसर पर शुक्रवार 19 सितंबर 2025 को सिविल सर्जन रामगढ़ की अध्यक्षता में संगोष्ठी एवं रैली का आयोजन किया गया, कार्यक्रम के दौरान सिविल सर्जन के द्वारा बताया गया कि सर्पदंश से बचाव हेतु जनजागरूकता सहिया के माध्यम से किया जा रहा है लोगो को सर्पदंश से बचाव हेतु एंटीवेनम प्रत्येक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं जिला स्तर पर उपलब्ध है।
एंटी वेनम के द्वारा लोगो का अमूल्य जीवन को बचाया जा सकता है । जिले में सभी सार्वजनिक स्थल पर जनजागरूकता हेतु होर्डिंग और ग्राम स्तर पर सहिया के माध्यम से कार्य किया जा रहा है । कार्यक्रम के दौरान जिला कार्यक्रम प्रबंधन इकाई के सभी सदस्य उपस्थित रहे।