रामगढ़ : मां अन्नपूर्णा देवी मंदिर में चोरी, मुख्य द्वार पर शौच किया 

Spread the love

रामगढ़ ( झारखंड ) :   रामगढ़ के गोलपार स्थित प्रसिद्ध मां अन्नपूर्णा देवी मंदिर पुरनी मंडप में बीती रात चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। साथ ही मंदिर के मुख्य द्वार के सामने शौच कर दिया गया । जिससे क्षेत्र के लोगों में भारी आक्रोश फैल गया।

जानकारी के अनुसार, अज्ञात चोरों ने मंदिर की दान पेटी को तोड़कर उसमें रखी लगभग ₹10,000 से अधिक की राशि निकाल ली। मंदिर के पुजारी के अनुसार हर वर्ष दुर्गा पूजा के पूर्व दान पेटी खोली जाती है, जिसमें साल भर की जमा राशि रहती है।

घटना की जानकारी सुबह स्थानीय लोगों को हुई। इसके बाद सूचना रामगढ़ थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और मंदिर के पास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। फुटेज में रात करीब 1:35 बजे दो युवक मुंह ढककर जाते हुए दिखे हैं। पुलिस ने वीडियो को अपने कब्जे में ले लिया है।

इस घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग मंदिर में जुट गए और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। लोगों का कहना है कि चोरी समझ में आती है, लेकिन मंदिर परिसर में शौच करना माहौल बिगाड़ने की साजिश का संकेत है। वहीं मिल रही जानकारी के अनुसार इस चोरी में तीन युवक शामिल थे । जिनकी पहचान हो चुकी है । हो रही चर्चा के अनुसार इन तीन युवकों में एक दिब्यांग युवक भी है तथा एक आरोपी को पकड़ कर लोगों ने पुलिस को सौपा है।